Sunday, September 20, 2009

12 बार मोहब्बत करिए...शादी से पहले








सिडनी ।। दुनिया में हर
किसी
के लिए कोई एक खास बना है , जो जिंदगी को खुशियों से , प्यार से भर देगा। लेकिन वह खास मिले तो मिले कैसे ! अगर आप भी उस किसी खास की तलाश में है , तो इसका एक फॉर्म्युला है। अपना परफेक्ट मैच पाने के लिए कम से कम 12 लोगों से डेटिंग कीजिए। यह मजाक नहीं कैलकुलेशन है , जिसे एक मैथमेटिशन ने ही किया है।

क्लिको क्रेसवेल नाम की इस मैथमेटिशन के मुताबिक कम से कम 12 लोगों को रिजेक्ट करने के बाद ही किसी को अपना परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल सकता है। क्रेसवेल की थेअरी आंकड़ों पर आधारित है। वह दावा करती हैं कि अगर कोई शख्स 12 बार डेटिंग , प्यार और ब्रेकअप होने से पहले ही शादी कर लेता है , तो उसके तलाक होने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं।

अखबार ' सिडनी मॉर्निन्ग हेराल्ड ' को क्रेसवेल ने बताया कि पहली शादी में ऑस्ट्रेलिया में तलाक की दर 35 फीसदी है। उन्होंने कहा कि अगर आप एक डीवीडी प्लेयर खरीद रहे हैं और आपको पता चले कि इसके खराब होने के चांस 35 पर्सेंट हैं तो आप एक बार तो सोचेंगे। हालांकि वह साथ ही यह भी कह देती हैं कि हमें फिर भी शादी करनी चाहिए और इस विश्वास के साथ करनी चाहिए कि हमारा पार्टनर ही हमारे लिए बना वह खास इन्सान है।

यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स ऐंड स्टैटिस्टिक्स में सीनियर लेक्चरर के तौर पर काम कर रहीं क्रेसवेल ने अपनी इस थेअरी को अपनी नई किताब ' सेक्स ऐंड मैथमेटिक्स ' में एक्सप्लेन किया है। वैसे , उन्हें इस बात का दुख है कि ज्यादा लोग मैथमेटिक्स को पसंद नहीं करते हैं।

No comments:

Post a Comment