'डेली मेल' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्चरों ने अपनी स्टडी में यह पाया है कि पुरुष अपने पार्टनर, बॉस और सहकर्मियों से दिन भर में औसतन छह बार झूठ बोलते हैं। महिलाएं केवल तीन बार ही झूठ बोलती हैं।
यह स्टडी लगभग 2,000 लोगों पर किए गए सर्वे पर आधारित है। इसमें यह भी बताया गया है कि पुरुष और महिलाओं द्वारा बोला जाने वाला एक आम झूठ यह है कि 'सब कुछ ठीक है। मैं बिल्कुल ठीक हूं।'
स्टडी के मुताबिक, पुरुष अपने प्रेम प्रसंगों को लेकर ज्यादा झूठ बोलते हैं, जबकि अधिकतर महिलाएं शॉपिंग के दौरान की गई खरीदारी के बारे में सच बोलने से कतराती हैं। 83 प्रतिशत युवाओं (पुरुष, महिला दोनों) का यह कहना था कि वे यह आसानी से बता सकते हैं कि उनका पार्टनर झूठ बोल रहा है अथवा नहीं।
बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट रिचर्ड न्यूमैन ने कहा कि ज्यादातर लोग संकेतों को नहीं भांप पाते हैं। उनका यह अनुमान है कि अगर कोई सच छिपा रहा है तो वह व्यक्ति अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करेगा और नजरें नहीं मिलाएगा।
दरअसल, हकीकत इसके ठीक उलट है। झूठ बोलने वाला आदमी आपको यह यकीन दिलाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाता है कि वह जो बोल रहा है वह बिल्कुल सत्य है। वह सामने वाले से नजरें मिलाकर बात करता है। ऐसे में सामने वाला व्यक्ति धोखा खा जाता है और उसकी बातों पर यकीन भी कर लेता है।
No comments:
Post a Comment