Sunday, September 20, 2009

वे कॉन्डम की जगह ब्रेड का इस्तेमाल करती हैं

कुछ महिलाएं मानती हैं कि ब्रेड, प्लास्टिक रैपर और चिकन स्किन कॉन्डम से ज़्यादा बेहतर आइटम हैं, जिनका इस्तेमाल गर्भ रोकने के लिए किया
जा सकता है। चौंकिए नहीं, एक मेडिकल कंपनी द्वारा कराए गए सर्वे के नतीजे तो कम से कम यही कहते हैं।

18 से 50 साल की उम्र के बीच की करीब 1000 महिलाओं पर किए गए सर्वे में महिलाओं ने परिवार नियोजन (फैमिली प्लानिंग)के लिए इसी तरह के अजीब-ओ-गरीब उपाय सुझाए हैं। सर्वे से सामने आया कि परिवार नियोजन के लिए कई अजीब-ओ-गरीब तरीके सुझाए। यह सर्वे ओपिनियन हेल्थ ने बेयर शेरिंग फार्मा नाम की कंपनी ने कराया है। सर्वे के नतीजों में यह भी साफ हुआ कि महिलाओं में गर्भनिरोधक गोलियों को लेकर भी भ्रम है।

सर्वे में महिलाओं से जब पूछा गया कि वह गर्भनिरोधक गोलियों क्यों खाती हैं तो उनका जवाब था कि गोलियां खाने से वह फिर कभी मां नहीं बन सकेंगी। इसके अलावा कई महिलाएं सोचतीं हैं कि इलाज के बाद वह काफी दिनों तक मां नहीं बन सकेंगीं।

No comments:

Post a Comment