Sunday, September 20, 2009

लुक्स बदलने के 9 मैजिकल तरीके

अनु चौहान
जेनरेशन एक्स एक्सपेरिमंट में यकीन रखती है। इसी को ध्यान में रखकर हम बता रहे हैं, नौ ऐसे मैजिकल टिप्स, जो आपके लुक्स को पलक

झपकते ही बदल देंगे...

हेयर कट व हेयर स्टाइल
लुक्स में एकदम चेंज लाने के लिए नया हेयर कट या हेयर स्टाइल ट्राई करें। अगर आपके बाल लंबे हैं, तो बॉब कट, शॉर्ट लेयर, शॉर्ट रेजर, इमो व ब्लंट वगैरह से अपने लुक्स में चेंज ला सकती हैं। वहीं लड़के शॉर्ट रेजर कट, टैपर कट, क्विफ, बज, प्रैंक, शॉर्ट कर्ली, स्ट्रेट वगैरह कट्स ट्राई करें। अगर आप हेयर कट नहीं करवाने चाहते, तो टेंडी हेयर स्टाइल बना लें। अगर आप अक्सर बाल खुले रखती हैं, तो हॉफ पॉनीटेल या खास अंदाज में बालों को बांधना आपके लुक्स को चेंज कर देगा।

हेयर कलर
हेयर कलर से भी लुक्स में चेंज लाया जा सकता है। आप चाहें, तो पूरे बालों पर एक जैसा हेयर कलर करवा सकते हैं या फिर स्ट्रीक्स ट्राई करें। वैसे, इन दिनों ये ट्रेंड में हैं और इनका असर पर्सनैलिटी पर सबसे ज्यादा दिखता है। आप रेड व ग्रे कलर में स्ट्रीक्स करवा सकते हैं। अगर हेयर कलर यूज नहीं करना चाहते, तो आर्टिफिशल स्ट्रीक्स लगवा लें।

आई लेंस
अगर आपकी आंखें ब्लैक या ब्राउन हैं, तो आप ब्लू, ग्रे व ग्रीन कलर के लेंस ट्राई करें। इससे आपकी आंखें अट्रैक्टिव लगेंगी और आपकी पर्सनैलिटी में भी लोगों को चेंज देखने को मिलेगा। रुटीन में लेंस यूज करने की बजाय पार्टी में या किसी खास मौके पर ही इन्हें लगाएं। हालांकि ये अपने कॉम्प्लेक्शन से मैच करते ही लें।

स्पैक्स
स्पैक्स आपकी अपीयरंस को काफी हद तक बदल देते हैं। अगर आप कॉर्परट या फिर कॉलिज वाला स्टूडियस लुक चाहते हैं, तो स्पैक्स ट्राई करें। कॉर्परट लुक के लिए ब्लैक रिम के स्पैक्स ट्राई करें। वहीं अगर कॉलिज में फंकी लुक चाहते हैं, तो चौड़े व फंकी फ्रेम्स ट्राई करें। इसमें वाइट, रेड, यलो, ग्रीन व पर्पल रिम यंगस्टर्स द्वारा खूब पहने जा रहे हैं।

मेकअप
अगर आप अपने लुक्स में तुरंत चेंज चाहती हैं, तो मेकअप बेस्ट ऑप्शन है। फेस पर काजल व आई लाइनर का असर तुरंत दिखता है। आप आंखों के नीचे डार्क आईलाइनर लगा सकती हैं। इसके अलावा, होठों पर कलरफुल लिप पेंसिल यूज करें और लिपस्टिक की जगह लिप ग्लॉस लगाएं।

मूंछें
फैशन के दीवानों के लिए मूंछें भी स्टाइटल स्टेटमंट की लिस्ट में शुमार होने लगी हैं। कैंपस में यंगस्टर्स को दाढ़ी व मूंछें में देख सकते हैं। आप फ्रेंच कट या चिन पर हल्की सी दाढ़ी रख सकते हैं। अगर आप अपने लुक्स में चेंज चाहते हैं, तो अपनी मूंछें शेव करवा लें।

टैटू
जेनरेशन एक्स सबसे ज्यादा एक्सपेरिमंट टैटू के साथ कर रही हैं। अपनी बाजू, गले, बैक, पैर, नाभि वगैरह पर टैटू गुदवा सकते हैं। अगर अपनी पर्सनैलिटी में एक दिन के लिए चेंज चाहते हैं, मसलन पार्टी या डिस्कोथेक में जा रहे हैं, तो टेम्परेरी टैटू ट्राई करें। वहीं अपनी पर्सनैलिटी में पर्मानंट चेंज लाने के लिए ट्राइबल, फंकी व स्लोगन टैटू वगैरह गुदवा सकते हैं।

बॉडी पियर्सिंग
अगर आप मॉड लुक चाहते हैं, तो इसके लिए बॉडी पियर्सिंग बेस्ट ऑप्शन है। आप लिप, टंग, आईब्रोज, टमी, चिन वगैरह में पियर्सिंग करवा सकते हैं। अगर इस दौरान होने वाले दर्द से बचना चाहते हैं, तो नेल पियर्सिंग बेस्ट ऑप्शन है।

आईब्रोज
आप अपने फेस पर मासूमियत, तेज या फिर नॉर्मल, कौन-सा भाव देखना चाहते हैं। दरअसल, फेस पर इन भावों को लाने में आईब्रोज बहुत मायने करती हैं। आप शॉर्प लुक्स चाहते हैं, तो आईब्रोज में कर्व्स बनवा लें। अगर आपके फीचर्स शार्प हैं, तो आप आईब्रोज चौड़ी ही रखें। अगर आईब्रोज बनवाने के बाद भी आपके चेहरे पर उसका असर ज्यादा नहीं दिखता है, तो पतली व धनुष शेप में आईब्रोज बनवाएं।




No comments:

Post a Comment