मेकअप बह जाता है
स्विमिंग करते समय मेरा मेकअप बह जाता है। इस चीज से बचने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?
सिमरन
इसके लिए परमानेंट मेकअप सबसे अच्छा रहेगा। पैन स्टिक से वॉटरपूफ बेस बनाएं और उसके ऊपर टू वे केक का इस्तेमाल करें। आंखों पर वॉटरपूफ लाइनर और मस्कारा लगाएं। इसके बाद होंठों पर लिप पेंसिल से लिप लाइन बनाएं और फिर होठों को फिल करें। इस तरह एक घंटे की तैराकी के बाद भी आप मेकअप में ही दिखाई देंगी।
आईब्रो में कट
मैं 24 वर्षीय कामकाजी युवती हूं। कुछ साल पहले मेरा एक्सिडेंट हो गया था, जिससे मेरी एक आईब्रो में कट आ गया। यह दिखने में बहुत बुरा लगता है। इसे छुपाने का कोई उपाय बताएं?
सौम्या
आपकी समस्या का समाधान परमानेंट आईब्रो से हल हो सकता है। यह पूर्णतया सुरक्षित विधि है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
आंखों के नीचे काले घेरे
मैं कामकाजी महिला हूं। मेरा रंग सांवला और त्वचा ऑयली है। मेरी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं। इनसे बचने का तरीका बताएं।
ऊषा
नींद पूरी न होने, तनाव में रहने, ऑफिस की समस्याएं और कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। आप आलू और खीरे का रस निकालकर आइस ट्रे में जमाने के लिए रख दें। बर्फ बन जाने पर इसे दिन में दो से चार बार आंखों पर रगड़ें। एएचए अंडर आई क्रीम की मसाज करना भी फायदेमंद होगा। धूप में निकलने से पहले अल्ट्रा गार्ड का इस्तेमाल करें। किसी अच्छी कॉस्मेटिक क्लीनिक में जाकर विशेषज्ञ की सलाह से सिटिंग लें। आपकी समस्या जल्दी ही हल हो जाएगी।
No comments:
Post a Comment