प्रोटीन युक्त खाना खाएं। मसलन, अंडा, दूध, पनीर और अंकुरित दालें आदि। बालों पर हफ्ते में दो बार जैतून के तेल से मालिश करें। इसके बाद किसी एक्स्ट्रा प्रोटीन शैंपू से बाल धोएं। सर धोने के बाद बालों में कंडिशनर लगाएं। इससे आपके बाल सॉफ्ट व शाइनिंग करने लगेंगे।
इसके अलावा, घरेलू उपाय के तौर पर एक अंडा, नीबू की कुछ बूंदे और जैतून के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर बालों में लगाएं। एक घंटे बाद शैंपू कर लें। किसी अच्छे कॉस्मेटिक क्लीनिक से ओजोन ट्रीटमंट की कुछ सिटिंग्स भी ले सकती हैं। रोजाना 10- 15 गिलास पानी पिएं। रोज एक आंवला खाना भी फायदेमंद रहेगा।
आंखों के नीचे सूजन
मैं 27 साल की हूं। मेरी आंखों के नीचे हमेशा सूजन रहती है, जो सुबह के समय बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए क्या करूं?
सोनिया
लगातार आंखों से जुड़े काम करने या नींद की कमी से आंखों के चारों तरफ सूजन आ जाती है। इससे बचने के लिए रोज कम से कम छह से सात घंटे की अवश्य नींद लें। इसके अलावा, यूरिन से जुड़ी कोई तकलीफ होने पर भी आंखों के आसपास सूजन आ जाती है। आप रोज आंखों व उसके आसपास हल्के हाथ से मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और रक्त वाहनियों से लिम्फ का निकासी ठीक से हो पाएगी। ओजोन और लेजर के ट्रीटमेंट से भी आपको लाभ होगा।
No comments:
Post a Comment