स्किन ऑइली है
मेरी उम्र 16 साल है। मेरी स्किन ऑइली है और चेहरे पर काफी मुंहासे हो गए हैं। उनमें पस भी है। कोई ऐसा फेस पैक बताएं, जिससे मुंहासे ठीक हो जाएं और उनके दाग भी न बचें।
(वंदना)
विटामिन सी टोनर के साथ कैलामाइन पैक का पेस्ट बनाकर हफ्ते में तीन बार चेहरे पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। दाग दूर करने के लिए चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, पुदीना पाउडर और नीम पाउडर को बराबर मात्रा में गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं। बीस मिनट पर बाद चेहरा धो लें। साथ ही, खाने का भी पूरा ध्यान रखें। दिनभर में 10 से 12 गिलास पानी पीएं। मिर्च-मसाले व फास्ट फूड आदि का सेवन कम से कम करें। सुबह खाली पेट एक आंवला खाएं। ऐसा करने से आपको लाभ होगा।
ड्राई स्किन के लिए
मैं कामकाजी महिला हूं। मेरी स्किन ड्राई है। इसे सॉफ्ट रखने का कोई उपाय बताएं?
किरण
स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए नहाने से पहले उबटन का इस्तेमाल करें। अंडे की जर्दी या जैतून का तेल, छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। लगभग 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। ऐसा करने से आपकी त्वचा सॉफ्ट हो जाएगी। साथ ही, 10-12 गिलास पानी पीएं। दिन में 4-5 बादाम व खूब हरी सब्जियां खाएं।
चेहरे पर काले धब्बे
मेकअप करने से मेरे चेहरे पर काले धब्बे हो गए हैं। इन्हें दूर करने का कोई घरेलू उपाय बताएं?
शशि शर्मा
अच्छी क्वॉलिटी के मेकअप प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करें। संतरे के छिलकों को सुखाकर उनके चूरे में पिसे बादाम व दूध मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पेस्ट को धब्बों पर रोजाना लगाएं और सूखने पर धो दें। इसके अलावा, कोई अच्छी स्किन लाइटनिंग क्रीम भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment