Sunday, September 20, 2009

मुझ पर क्या सूट करेगा?

मुझ पर क्या सूट करेगा?
मेरा फिगर बिल्कुल अच्छा नहीं है। मेरी बॉडी का अपर पार्ट छोटा है, जबकि हिप्स हैवी व चौड़े हैं। मेरी उम्र 17 साल है और अपने ऐसे फिगर की वजह से मैं बहुत कॉन्शस रहती हूं। अपने फिगर को छिपाने के लिए लंबी कमीजें सलवार के साथ पहनती हूं। मुझे इंडियन वियर पसंद हैं, लेकिन मैं वेस्टर्न क्लोदिंग में भी कुछ ट्राई करना चाहती हूं। प्लीज मुझे बताएं कि मेरे फिगर पर क्या सूट करेगा?
लिपाक्षी ग्रेवाल

आपको इस मामले में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह प्रॉब्लम इतनी बड़ी भी नहीं है, जितनी आपको लग रही है। दरअसल, आपकी बॉडी पियर शेप की है। ऐसे में कॉन्शस होने की बजाय समझदारी से अपने ड्रेसेज चुनें। अगर आप वेस्टर्न वियर कैरी करना चाहती हैं, तो ए-लाइन स्कर्ट पहनें। इसकी प्लीट्स कम से कम एक इंच चौड़ी होनी चाहिए। इसमें आपके हिप्स व थाइज छिप जाएंगी। अगर आप थोड़ा एडवेंचरस होने की सोच रही हैं, तो पफी स्कर्ट और स्लीवलेस टॉप पहन सकती हैं।

अगर आप ट्राउजर्स पसंद करती हैं, तो वाइड लेग्ड
इन्हें भी पढ़ें
और स्टोरीज़ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ट्राउजर्स आपके फिगर की कमियों को काफी हद तक छिपा सकती हैं। वाइड लेग वाली थ्री क्वॉर्टर लेंथ वाली ट्राउजर या ऊपर की ओर मुड़ीं लंबी शॉर्ट्स आपके लिए सही रहेंगी। टांगों को पतला दिखाने के लिए आप फ्रंट प्लीट्स वाली पैलेजो पैंट्स भी खूब काम करेंगी।

ट्राउजर के साथ लंबी शर्ट या ट्यूनिक पहन रही हैं, तो बेल्ट पर खास ध्यान दें। बेल्ट आप कैसी भी यूज करें, लेकिन इसे अपनी नेचरल वेस्ट लाइन पर ही बांधें। दरअसल, यह आपकी बॉडी का सबसे स्लिम एरिया है और इसका हाइलाइट होना जरूरी है। चूंकि आपका बस्ट एरिया छोटा है, इसलिए आप लो नेकलाइंस व हॉल्टर टॉप आसानी से कैरी कर सकती हैं। बड़े हिप्स को बैलेंस करने के लिए ओवरसाइज बैग कैरी करें।

इसके अलावा, आप बस्ट से ऊपर सीमलाइन और नीचे से फ्लेयर वाली कुर्तियां ट्राई कर सकती हैं। चूड़ीदार या लेगिंग के साथ फ्रॉक स्टाइल ट्यूनिक ट्राई कर सकती हैं।

No comments:

Post a Comment