Sunday, September 20, 2009

अश्लील हरकत करने वाले टीचर की चप्पल से पिटाई

लखनऊ ।। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षिका ने स्कूल परिसर में ही एक शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी। शिक्षक पर स्कूल में शराब पीकर शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है। घटना की जांच का आदेश दिया गया है। खुर्जा स्थित प्राइमरी स्कूल में शनिवार को एक शिक्षक ने कथित तौर पर स्कूल में शराब पीकर एक शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत की। गुस्साई शिक्षिका ने आरोपी शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी।

जिले की अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी कश्मीरी देवी ने रविवार को बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह बहुत गंभीर मामला है।
उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने जब घटना का विरोध किया तो शिक्षक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

No comments:

Post a Comment