Sunday, September 20, 2009

हाई-वे पर लड़कियों को लिफ्ट दी और रातभर रेप किया

जम्मू ।। प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली दो लड़कियों के साथ साम्बा जिले के निकट जम्मू-पठानकोट हाई-वे पर चार लोगों ने कथित तौर पर रेप किया।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात उस वक्त हुई जब लड़कियों ने जम्मू में अपने कॉलेज पहुंचने के लिए पंजाब के गुरदासपुर से आ रही एक कार में लिफ्ट ली।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक कार के ड्राइवर कुलवंत सिंह और उसके साथी सुरजीत ने उसके बाद एक रिश्तेदार से मिलने का बहाना कर कार बीरपुर इलाके की ओर मोड़ ली। वे लड़कियों को निर्जन इलाके में लेकर गए और उनके साथ रेप किया।

दोनों के साथ बाद में छह स्थानीय लोग आ गये। आरोप है कि इनमें से भी दो ने लड़कियों के साथ रेप किया। लड़कियां गुरुवार सुबह अपने कॉलेज पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और कुलवंत और सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया। छह स्थानीय लोगों की तलाश में अभियान छेड़ दिया गया है। लड़कियों की डॉक्टरी जांच भी कराई गई है, लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

No comments:

Post a Comment