Sunday, September 20, 2009

एक कहानी अमेठी सेः उसे इतना पीटा कि गर्भ गिर गया

अमेठी ।। कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के संग्रामपुर थाने के भिसिरपुर गांव में कुछ लोगों ने एक गरीब महिला की कथित तौर पर पिटाई कर दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। अब यह महिला न्याय के लिए भटक रही है।

अमेठी की सीओ के आदेश के बाद गुरुवार को संग्रामपुर थाने में इस महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अभी तक उसका मेडिकल टेस्ट नहीं कराया गया है।

थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 12 सितम्बर को कुछ लोगों ने तीन बच्चों की मां सोनू देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से उसका चार माह का गर्भ गिर गया।

महिला का आरोप है कि मामले में संग्रामपुर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि वह मामले को रफा दफा करना चाहती है।

अमेठी के डीएसपी राजमणि मिश्र ने बताया कि महिला उनके पास आई थी। उन्होंने संग्रामपुर थाने को निर्देश दिए हैं कि दोषी व्यक्ति कानून से बचना नहीं चाहिए।

सुल्तानपुर के एसपी सतेन्द्र वीर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्दी ही महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment