चंडीगढ़ ।। पंजाब के मोहाली जिले के नया गांव में 10 साल की एक लड़की के यौन शोषण के आरोप में स्कूल के वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। लड़की उसी स्कूल में चौथी कक्षा की स्टूडेंट है। पीड़िता की मां भी इसी स्कूल में चौथी श्रेणी की कर्मचारी हैं।
लड़की की मां ने आरोप लगाया कि वाइस प्रिंसिपल पिछले दो महीने से उनकी बेटी के साथ बदतमीजी कर रहे थे। वाइस प्रिंसिपल सहारनपुर के मूल निवासी हैं और नया गांव में रहते हैं। स्कूल से वह 24 जुलाई को छुट्टी लेकर सहारनपुर गए थे। सहारनपुर जाने से पहले वह उनकी बेटी को धमकी देकर गए थे कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा।
उनके लौटने के बाद डर के मारे लड़की ने स्कूल जाना बंद कर दिया। लड़की से पूरी बात पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के पिता की दो साल पहले ही मौत हो गई थी।
पुलिस ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में भी वाइस प्रिंसिपल अन्य लड़कियों के साथ इस लड़की को प्रसाद स्कूल में बुलाते थे, ताकि उन्हें कंप्यूटर शिक्षा दी जा सके। दूसरी लड़कियों को पहले भेज देते थे और फिर इस लड़की को जिल्लत का शिकार होना पड़ता था। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Sunday, September 20, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment