Sunday, September 20, 2009

सिविल सेवा और सेना के अफसर हैं लड़कियों पहली पसंद







नई दिल्ली ।। सिविल सेवा और सेना में काम करने वाले युवक लड़कियों की पहली पसंद हैं। मेट्रिमॉनियल वेबसाइट जीवनसाथीडॉटकॉम द्वारा कराए

गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है।

सर्वे के मुताबिक, पिछले के साल के दौरान सिविल सेवा में काम करने वाले युवकों से रिश्ते जोड़ने के प्रयासों में 42 फीसदी, जबकि सेना के युवकों से रिश्ते जोड़ने की कोशिशों में 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

वेबसाइट के बिजनस हेड विवेक खरे ने कहा कि ऊंची तनख्वाह और स्थायी नौकरी की वजह से युवतियां सिविल सेवा और सेना में काम कर रहे युवकों से ब्याह रचाने को आकर्षित हुई हैं।

पुरुषों में केवल चिकित्सा क्षेत्र के पेशेवरों ने अपने ही पेशे में जीवन साथी बनाने में दिलचस्पी दिखाई है।

No comments:

Post a Comment